पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में स्कूल शौचालयों के लक्ष्य सौ फीसदी पूरे

जिले में स्कूल शौचालयों के लक्ष्य सौ फीसदी पूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्ड बैंक के सदस्यों ने की स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा

दौसा|जिलेमें संचालित स्वच्छ भारत मिशन योजना में सहयोग एवं गति प्रदान करने के लिए वर्ल्ड बैंक की 8 सदस्यीय सोमवार को दौसा पहुंची। यह टीम जिले में सामाजिक, पर्यावरणीय एवं तकनीकी आंकलन के लिए विजिट कर रही है।

दोपहर में जिला प्रमुख अजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों स्वच्छता के प्रयासों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। वर्ल्ड बैंक टीम के सदस्य मोहा चतुर्वेदी, राधा खान, बृजमोहन शर्मा, रंजीता मोहंती, अमित आनंद, स्वाति डोगरा एवं प्रियंका शर्मा द्वारा स्वच्छता अभियान में रही परेशानियों एवं इन्हें दूर करने के प्रयासों एवं भविष्य में किये जाने वाले प्रय|ो एवं कार्यों के बारे में चर्चा की। एडीएम कैलाश चंद शर्मा, एसीईओ एन. के. अग्निहोत्री एवं जिला समन्वयक डिगेंद्र गुलपाडिया ने बताया कि जिले में एक भी ओडीएफ पंचायत नहीं होने के कारण जिले की रैंकिंग काफी कम हो जाती है। जिले में स्कूल शौचालयों के लक्ष्यों को 100 प्रश, अांगनबाडी शौचालयों के लक्ष्यो को 80 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। अन्य जिलों से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी कर 2 माह में ही 32 सौ शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।

शौचालयनिर्माण के लिए राशि 25 हजार हो

लालसोट|सोमवारको विश्व बैंक की चार सदस्ययीय टीम ने पंचायत समिति पहुंच कर अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर निर्मल भारत ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण के बारे में जानकारी ली। बैठक में लोगों ने कहा कि वर्तमान में दी जाने वाली राशि निर्माण में कम पड़ती है इसे बढ़ा कर 25 हजार किया जाए। बीडीओ गोपाल लाल मीना ने शाैचायलों कं निर्माण के लिए काम करने का तरीका योजना से जुड़ें लोगों के बारें में दायित्वों के बारें में जानकारी दी।

लालसोट. विश्वबैंक की टीम से वार्ता करते जन प्रतिनिधि अधिकारी।