पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी कॉलोनियों से 46 सरकारी खंभे जब्त

निजी कॉलोनियों से 46 सरकारी खंभे जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी कॉलोनियों से 46 सरकारी खंभे जब्त

दौसा|सदरथाना पुलिस ने नांगल बैरसी रोड स्थित दो निजी कॉलोनियों में लगे 46 सरकारी खंभे जब्त कर लिए। पुलिस निगम के जेईएन के साथ जेसीबी लेकर कॉलोनियों में पहुंची तथा खंभों को उखाड़कर ले आई।

थानाधिकारी ने बताया कि बिजली निगम के सहयोग से नांगल बैरसी रोड पर कनिका विहार प्रथम चतुर्थ में अवैध लगे 46 खंभे जब्त कर लिए। जयपुर डिस्कॉम के एक्सईएन एन.आर. बैरवा ने बताया कि आगरा रोड पर खेड़ली मोड़ के पास कॉलोनी से 19, लालसोट बाइपास ओवर ब्रिज के पास कॉलोनी से 37 तथा गेटालाव रोड से 9 खंभे पुलिस ने पहले ही जब्त कर लिए थे। गौरतलब है कि जयपुर डिस्कॉक के स्टॉक वैरीफायर ने अक्टूबर माह जांच की थी। निजी कॉलोनियों में सरकारी खंभे लगे पाए जाने पर संबंधित इंजीनियरों ने मुकदमे दर्ज कराए थे।