पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक पलटा हादसा टला

ट्रक पलटा हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक पलटा हादसा टला

लालसोट|हाइवे11 ज्योति बा फुले सर्किल पर दौसा की तरफ जा रहा ट्रक असंतुलित हो कर पलट गया ट्रक की चपेट में किसी के नहीं अाने से अप्रिय हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। ट्रक में फंसे चालक खलासी को वेयर हाउस में काम करने वाले कार्मिक ने ट्रक का शीसा फोड़ कर निकालने का काम किया।

करंटसे युवक झुलसा

दौसा|ग्रामकानपुरामें सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक झुलस गया। पुलिस के अनुसार विक्रम मीणा बिजली का करंट लगने से झुलस गया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद विक्रम को जयपुर रेफर कर दिया।

पांचलीटर हथकढ़ ले जाते गिरफ्तार

सैंथल|थानाइलाके के बापी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हथकढ़ शराब ले जा रहे एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हरलाल मीणा निवासी कालेड़ प्रतापगढ़ हथकढ़ ले जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लीटर हथकढ़ जब्त कर ली।