पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री मद् भागवत कथा जीवन का सार

श्री मद् भागवत कथा जीवन का सार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | लालसोट

रामपुराखुर्द गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में प्रवचन देते हुए पं. गिरीराज प्रसाद शास्त्री ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम ही जीवन का उद्धार करता है। उनके नाम के स्मरण करने से मनुष्य भव सागर से तर जाता है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, नाग मंथन, गोवर्धन लीला, सहित अन्य प्रसंगों पर बोलते हुए संत ने कहा कि भगवान की निष्काम भक्ति करने से मानव के इस जन्म के साथ साथ परले जन्म के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।

लोगों को चाहिए कि वे काम क्रोध लोभ मोह से परे हट कर प्रभू की भक्ति करें। इस अवसर पर संगीतमयी कथा में श्रद्धालु झूम उठे।