पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुक कम हेल्परों का भविष्य दांव पर

कुक कम हेल्परों का भविष्य दांव पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट| सरकारकी ओर से किए गए स्कूलों के एकीकरण के कारण तहसील क्षेत्र में बंद हुई स्कूल में काम करने वाली कुक कम हेल्परों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। बंद हुई स्कूल की अधिकतर कुक कम हेल्परों को मर्ज की गई स्कूल के प्रबंधन द्वारा काम पर नहीं लगाया गया है, जिसके कारण कुक कम हेल्परों का भविष्य दांव पर बना हुआ है काम नहीं कर पा रही है। गुर्जर घाटा बस्ती राजीव गांधी पाठशाला को बंद कर रा बेसिक शाला स्कूल में मर्ज कर दी, मगर पाठशाला में कार्यरत कुक कम हेल्पर आशा देवी गुर्जर को काम पर नहीं लगाया गया। आशा देवी ने कहा कि उसने बीईईओ कार्यालय से लेकर बेसिक शाला स्कूल के प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अबतक कोई आदेश नहीं

इसबारे में बेसिक शाला स्कूल के प्रधानाध्यापक दीनदयाल शर्मा ने कहा कि उनके यहां स्कूल में छात्र संख्या कम है तथा दो कुक कम हेल्पर पहले से लगी हुई है। आशा देवी को लगाने के बारे में शिक्षा विभाग तरफ से कोई आदेश नहीं मिले है।

इस बारे में बीईईओ हंसराज मीना ने कहा है कि सरकार की तरफ से अभी कोई आदेश मिले नहीं है। कुक कम हेल्परों को लगाने का अधिकार एसएमसी के पास है। वे इस बारे में निर्णय करें।