पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी मिले

स्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़ता शिकंजा

चिकित्सा विभाग की टीम ने किया सर्वे, तीन जनों की हो चुकी है मौत

जिले में स्वाइन फ्लू के तीन रोगी और मिले हैं। इसको देखते हुए चिकित्सा विभाग की टीम संबंधित क्षेत्र में पहुंची तथा सर्वे किया। जिले में अब तक 9 जनों के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिनमें तीन जनों की मौत हो चुकी है।

सीएमएचओ डॉ. गोपाल सैनी ने बताया कि उगंती सैनी (35) निवासी जैमलपुरा 2 फरवरी को बीमार हुई। परिजनों ने उसको 3 फरवरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला चिकित्सालय से उसका सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा गया। शुक्रवार को उसके स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इस पर शनिवार को उगंती को जयपुर रेफर कर दिया। शनिवार को सूचना मिलने पर ब्लाक सीएमएचओ डॉ. संदीप शारदा टीम लेकर जैमलपुरा पहुंचे तथा मरीज के परिवार के 20 लोगों को टेमि फ्लू दी गई। 8-9 जनों को खांसी-जुकाम की दवा दी गई। टीम ने आसपास के घरों का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि लालसोट में हेमलता जैन के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हेमलता 4 फरवरी को बीमार हुई। परिजनों ने उसे उसी दिन जयपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को जांच में उसके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया। उसका जयपुर में उपचार चल रहा है। ब्लाक सीएमएचओ डॉ. संदीप शारदा ने बताया कि शहर में वासुदेव नगर निवासी रेशमा बंशीवाल के भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। एक फरवरी को खांसी-जुकाम होने पर परिजनों ने उसको जिला चिकित्सालय में दिखाया। 2 फरवरी को उसकी सामान्य जांच कराई। 3 फरवरी को उसके उल्टी होने पर परिजनों ने वापस जिला चिकित्सालय में दिखाया। गर्भवती होने के कारण सोनोग्राफी की रिपोर्ट के आधार पर उसे जयपुर रेफर कर दिया। एसएमएस अस्पताल में 4 फरवरी को स्वाइन फ्लू की जांच कराई। शनिवार को उसके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। जयपुर में उपचार चल रहा है।

दौसा. जिलाअस्पताल में मास्क लगाकर मरीजों की जांच करता डॉक्टर।