लालसोट | उपखंड के मंडावरी गांव की फ्यूचर वर्ल्ड एकेडमी स्कूल में कार्यरत अध्यापक द्वारा कक्षा पांच के छात्र के साथ की गई मारपीट की घटना में एक बालक का हाथ में फ्रेक्चर हो गया।
इस आशय को लेकर पीड़ित बालक के पिता मनीष अग्रवाल ने मंडावरी पुलिस थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है। मनीष ने बताया है कि उसका पुत्र राकेश अग्रवाल कस्बें की फ़यूचर वर्ल्ड एकेडमी में कक्षा पांच में अध्ययनरत है पांच फरवरी को उसका पुत्र स्कूल गया जहां पर कार्यरत अध्यापक मनोहर महावर ने उसके पुत्र को डंडों से पीटा जिससे उसके हाथो में चोटे आई डाक्टर को दिखाया तो मालूम पड़ा कि हाथ में फ्रेक्चर हो गया।
गंगापुर सिटी जा कर अस्थीरोग विशेषज्ञ डाक्टर मुकेश गर्ग के यहां हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया है। स्कूलों में बालकों के साथ मारपीट करने की सरकार द्वारा कानून मनाही कर रखी है उसके बाद भी उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला भादंस की धारा 341,323,में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।