- Hindi News
- झूठा शपथ पत्र दे कर गुमराह करने की शिकायत
झूठा शपथ पत्र दे कर गुमराह करने की शिकायत
लालसोट| हेमराजमीना चांदसेन ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम को शिकायत पत्र दे कर उपसरपंच जयदेव मीना पर वार्ड 3 के पंच के चुनाव में शौचालय होने का झूंठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि जयदेव के यहां चुनाव के वक्त शौचालय उपलब्ध नहीं था। उन्होंने मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।