लालसोट में भी कांग्रेस का कब्जा
यहां पंचायत समिति प्रधान के लिए हुए चुनावों में प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी रामकली देवी मीना ने 17 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर कांग्रेस का परचम फहराया तथा कांग्रेस ने चुनाव जीत कर प्रधान पद पर कब्जा बरकरार रखा। इधर सामान्य महिला सीट पर एसटी वर्ग की महिला प्रधान निर्वाचित हुई। वहीं भाजपा द्वारा खेला गया पचवारा कार्ड सफल नहीं हो पाया। सामान्य सीट से सामान्य वर्ग का प्रत्याशी नहीं उतारे जाने पर प्रतिक्रिया रही।
चुनाव में कांग्रेस की राम कली मीना को 22 मत मिले तथा भाजपा प्रत्याशी कमल देवी मीना को पांच मत मिलने के कारण रिटर्निंग अधिकारी रवि विजय ने रामकली मीना को 17 मतों से विजयी घोषित कर दिया। इस अवसर पर रामकली ने महाकाली मंदिर पहुंच कर माता का आभार जताया।
रामकलीको 17 का आंकड़ा आया रास
मंडावरीकी बेटी तथा खेड़ला खुर्द की बहु प्रधान पद पर विजयी रही रामकली के जीवन में 17 का अंक शुभ रहा है। जन्म 17 जनवरी 1981 को हुआ वहीं पंचायत समिति सदस्य का चुनाव वार्ड 17 से जीता प्रधान के चुनावों में भी 17 वोटों से चुनाव जीती।
भितरघातकी आशंका हुई निर्मूल साबित
कांग्रेसखेमे में सेंधमारी भितरघात की संभावनाएं परिणामों के बाद निर्मूल साबित हुई। कांग्रेस प्रत्याशी का 22 मिले तथा भाजपा प्रत्याशी को पांच मत मिले। यहां गौरतलब है कि कांग्रेस के 22 प्रत्याशी जीत कर आए थे। सामान्य वर्ग की सीट होने के कारण सामान्य महिला प्रतिनिधि के अलावा मीना समुदाय के अन्य प्रतिनिधि भी दावेदार होने के कारण विपक्ष खेमे को भितरघात की आशंका थी मगर आशंकर निर्मूल साबित हुई।
काफिलेके साथ पहुंचे जनप्रतिनिधि
मतदानका समय होते ही मतगणना केंद्र पर जीते हुए सदस्य काफिले के साथ पहुंचे। 3 बजर 11 मिनट पर भाजपा के पांचों सदस्य समर्थकों के साथ काफिले से पहुंचे तथा मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान किया। भाजपा सदस्यों मतदान के बाद कांग्रेस के सदस्य मतदाता भी 3 बज कर 41 मिनट पर मतदान केंद्र पहुंचे तथा मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुरक्षा के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी थे। कमल मीना चेयरमैन दिनेश मिश्र के साथ मतदान केंद्र पहुंचे मतदान किया।
परिणामके साथ ही लगे जयकारे
मतदानसमाप्ति के बाद केंद्र पर हुई मतगणना के समाचार केंद्र से बाहर आते ही कांग्रेस खेमे में उल्लास का संचार हो गया तथा जयकारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। प्रधान पद पर विजयी रही रामकली मीना कमल मीना के साथ लोगों ने केंद्र से निकल कर महाकाली मंदिर पर जा कर जीत के लिए माता का आभार जताया। समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर कर मिठाई बांट बांटी तथा लोगों को गले लगकर बधाई दी।
कइयोंके मंसूबे हुए धराशायी
प्रधानपद के लिए चुनाव में कांग्रेस टिकट के कई दावेदार रहे मगर टिकट रामकली को मिलने से अनेक दावेदारों के मंसूबे धराशायी हो गए। इधर मतदान के बाद वापस गाड़ियों में बिठा कर ले जाने के दौरान वापस बाड़ेबंदी में जाने से इंकार करती नजर आई।
लालसोट. प्रधानपद पर निर्वाचन के बाद जुलूस में शामिल प्रधान रामकली देवी मीना।