पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी की परीक्षा देने भरतपुर गया था, टेंपो पलटने से मौत

पटवारी की परीक्षा देने भरतपुर गया था, टेंपो पलटने से मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| लालसोटरोड पर जोशी की कोठी के समीप रविवार शाम को रोडवेज बस ट्रक की भिड़ंत में बस में सवार चार जने घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। दुर्घटना में नाथी देवी निवासी दौसा, गिरिराज प्रसाद निवासी पाटन उदयपुरी हरियाणा, काली देवी निवासी भगनपुरा एवं मनमोहन निवासी लालसोट घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी।

उदयपुरामें चरागाह में लगी आग

मेहंदीपुरबालाजी | उदयपुराके जंगल की चरागाह में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। पूर्व सरपंच शिवचरण मीना ने बताया की दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से चरागाह भूमि मे आग लग गई। इससे कई वन औषधि राख हो गई। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

आशीष जांगिड़

दौसा | भरतपुरमें पटवारी की परीक्षा देने गए भांडारेज के युवक की शनिवार को टेंपों पलटने से मौत हो गई। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। भांडारेड मोड़ निवासी आशीष पुत्र राजेंद्र कुमार जांगिड़ (24) पटवारी भर्ती परीक्षा देने लिए शनिवार सुबह 6 बजे घर से निकला था। रोडवेज बस से वह ढहरा मोड़ उतरा, जहां से टेंपो में सवार होकर परीक्षा केंद्र नदबई के लिए रवाना हुआ। मोड़ से कुछ ही दूरी पर जाने के बाद टेंपो पलट गया। इससे वह घायल हो गया। भरतपुर चिकित्सालय में उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई।

परिवारपर दुख का पहाड़

आशीषकी मौत का समाचार सुनकर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। आशीष दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मां आशा शव को देखते ही बेहोश हो गई। ाम को भांडारेज में आशीष की अंत्येष्टि की गई।

खबरें और भी हैं...