पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंदोत्सव में झूमे श्रोता, गाए बधाई गान

नंदोत्सव में झूमे श्रोता, गाए बधाई गान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्याममंदिर चरण धाम के पाटोत्सव के दौरान चल रही भागवत कथा में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की... आदि गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।

कथा में प्रवचन करते हुए डॉ. कृष्णानंद महाराज ने कहा कि माया को प्राप्त करना मुश्किल है, लेकिन निर्मल मन से स्तुति करें, तो ईश्वर की कृपा अवश्य होती है। उन्होंने सबरी की कथा का वर्णन भी किया। नंदोत्सव में बाल कृष्ण की जीवंत झांकी सजाई गई। राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 15 फरवरी को कथा में गोवर्धन पूजा होगी।

एकसे एक दी प्रस्तुतियां

शनिवाररात भजन अमृत रस गंगा का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजनों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। आगरा के राजू मेहरा ने मांगने की आदत जाती नहीं, तेरे आगे बात मुझे आती नहीं..., दिल्ली के गिरिराज सागर ने आओ आओ जीमोजी भोग लगाओ..., जयपुर के अभिषेक नामा ने कितनी अच्छी है, कितनी प्यारी है मां..., दौसा के अजय शर्मा ने देना होतो दीजिए जन्म जन्म का साथ..., नीतू गुप्ता ने मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है जिंदगी.... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।

गायत्रीयज्ञ में दी आहुति

श्यामकॉलोनी में हर्षद महादेव मंदिर की वर्षगांठ पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। देव आह्वान एवं देव पूजन कर सामग्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यह संपन्न कराते हुए रमेश चंद लाटा ने कहा कि अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। अपने मन, विचार कर्मों को साधना ही ईश्वर की साधना है। रामकिशोर शर्मा, रमाकांत शर्मा, रामेश्वर शर्मा ने यज्ञ का संचालन किया। वैद्य मोहन लाल शर्मा, मोहन लाल सोनी ने बिरदीचंद शर्मा, घनश्याम भागोती, रमाकांत, रामेश्वर, विष्णु पंचोली, गजेंद्र पटेल, नरेंद्र शर्मा, रामनारायण शर्मा, सुभाष शर्मा ने भाग लिया।

नांगलराजावतान | कस्बेके पावर हाउस स्थित सांई मंदिर पर शनिवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांई बाबा भूतेश्वर महादेव की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान कलाकारों ने भजनों के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर के राहुल शर्मा ने गणेश वंदना आओ म्हारा विघ्न विनायक गणपत जी ..., दीवाना बन आया सांई तेरी नगरी में..., मेरा बजरंग बाला रामसिया से मिलाने वाला... सुनाया। राहुल व्यास मंडावरी ने मेरे सिर पे हमेशा तेरा हाथ रहे मेरे सांई..., क्यूं बेटियां होती हैं पराई... भजन पर श्रोताओं की आंखों में आंसू गए। महेश साउथ ने देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ... आदि भजन सुनाए। कार्यक्रम में खाटू श्याम सेवा समिति अध्यक्ष लालसोट मुकेश सांव, सांई सेवा समिति अध्यक्ष लालसोट नरेंद्र सांव, अमित जैन जयपुर, भरत खत्री, त्रिवेणी श्याम का कमलेश शर्मा, कैलाश शर्मा, लल्लू मीणा, एम.एस. शर्मा, राकेश गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश ने स्वागत किया।

दौसा. श्याममंदिर पाटोत्सव में भागवत कथा में प्रवचन करते कृष्णानंद महाराज।

दौसा. श्याममंदिर पाटोत्सव में भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।

नांगल राजावतान. कस्बेमें सांई भजन संध्या के दौरान प्रस्तुति देता कलाकार।

खबरें और भी हैं...