पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भेदभाव को दूर करने से होगा हिंदुत्व मजबूत

भेदभाव को दूर करने से होगा हिंदुत्व मजबूत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट | आदर्शविद्या मंदिर बालिका स्कूल में आरएसएस के तत्वावधान में सामाजिक समरसता के लिए सद भावना संगोष्ठी का आयोजन डाक्टर रामनाथ मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांतीय क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख कैलाश प्रसाद शर्मा ने कहा कि जाती पांती से परे हट कर भेदभाव को छोड़ने से ही हिंदुत्व को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिंदुओं को संगठित होने से ही भारतीय संस्कृति को पोषण कर भारत की एकता अखंडता को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने सीमापार आतंकवाद लव जेहाद, गाय के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिंदू संगठित रहे तभी समस्याओं का निदान संभव है।

बजरीसे भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी (दौसा) | सैंथलपुलिस ने रविवार को पिचानवे बालाजी के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है। पुलिस के अनुसार अवैध खनन कर बजरी ले जाते एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।

खबरें और भी हैं...