पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका छात्रावास कुक के हवाले

बालिका छात्रावास कुक के हवाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़पचवारा ग्राम में चल रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास दो दिनों से कुक के हवाले है। छात्रावास में काम करने वाली वार्डन परीक्षा देने गई है। काम करने वाली अध्यापिकाएं शादी में होने से छात्रावास कुक के भरोसे बनी हुई है। छात्रा रीना सैनी, खुशबू, ललिता, कविता सहित अन्य छात्राओं ने कहा कि छात्रावास आवासीय है, मगर शनिवार की रात से वे महिला कुक के भरोसे है तो वार्डन है और ही रात के वक्त रहने वाली चार अध्यापिकाएं है। ऐसे में उन लोगों में डर बना रहता है। काम करने वाली कंप्यूटर ऑपरेटर रीना पांचाल ने कहा कि वार्ड परीक्षा देने गई है अध्यापिका शादी में गई है। इसके कारण वे हास्टल में अवकाश का दिन होने के बाद भी छात्राओं के पास है। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार बी.एल.जाट ने कहा कि मामला गंभीर है, जांच करा ली गई है, अध्यापक नदारद पाए गए है। विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...