पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1200 बीघा जमीन पर बताए मात्र 1134 पेड़

1200 बीघा जमीन पर बताए मात्र 1134 पेड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खटवागांव में चरागाह सिवायचक की करीब 1200 बीघाा भूमि पर हजारों की तादाद में पेड़ होने के बावजूद राजस्व विभाग ने जुलाई माह में कराए गए सर्वे में मात्र 1134 पेड़ की बताए गए है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने सर्वे पर सवाल उठाए है। ग्रामीणों के आरोपी के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए है।

हल्का पटवारी ने तहसीलदार के आदेशों के बाद खसरा नंबर 530, 502, 528 में कुल मिला कर मात्र 1134 पेड़ ही बताए है। सर्वे के अनुसार एक बीघ जमीन पर औसतन एक पेड़ ही होने से सर्वे में हुई धांधली को बया कर रहा है। लोगों का कहना है कि जमीन पानी की सिंचित जमीन है। यहां एक बीघा में एक ही पेड़ बताना धांधली को दर्शाता है। सावंलराम मीना का कहना है कि चरागाह तथा सिवायचक भूमि पर ढाई से तीन हजार के करीब पेड़ है। आए दिन पेड़ों की कटाई हो रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारी मूक बने हुए है। उन्होंने वनों को संरक्षण देने के लिए सरकार से दुबारा सर्वे कराने की मांग की है।

जांचके निर्देश दिए हैं

^एसडीएमको मामले की जांच के निर्देश दिए है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी तथा पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने के लिए कहा गया है। मुक्तानंदअग्रवाल, कलेक्टर