लालसोट| सात दिन से बजरी ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ बगड़ी टोल नाके पर बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली संचालकों का चल रहा आंदोलन तथा धरना विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना के दखल के बाद समाप्त हो गया। विधायक की अगुवाई में जयपुर ठेकेदार आंदोलनकारी नेताओं के बीच समझाइश वार्ता हुई।
वार्ता में ठेकेदार द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। धर्म सिंह ने बताया कि विधायक किरोड़ी लाल तथा सतपाल मीना की मौजूदगी में ठेकेदार के साथ हुई समझौता वार्ता में पांच टन बजरी की भराई तथा रायल्टी को मिला कर 720 रुपए ठेकेदार को दिए जाएंगे। इसमें भराई कराने का काम ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से कराया जाएगा।
महेसरा मोतीपुरा दो प्वाइंट बजरी को भरने के लिए निर्धारित किए गए है। 24 सितंबर तक ठेकेदार द्वारा यह कार्रवाई नहीं की जाती है तो 25 सितंबर से तीन सौ रुपए दे कर ट्रैक्टर ट्रॉली संचालक लालसोट क्षेत्र के बनास में कही से भी बजरी की भराई कर सकेंगे। उसमें भराई का काम ट्रैक्टर संचालकों का होगा। उन्होंने बताया की दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति हो गई है। इस पर धरना हटा कर आंदोलन को खत्म कर दिया गया है। बजरी का परिवहन 24 तारीख तक नहीं किया जाएगा और ही किसी को आने दिया जाएगा।
एसोसिएशन की बैठक में निंदा प्रस्ताव लिया
दौसा | जिलाहोटल, गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। गुप्ता ने बताया कि होटलों गेस्ट हाउसों पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाने वालों के खिलाफ बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सिकंदर पंजाबी, संरक्षक रमेश मानपुरिया, महामंत्री प्रीतिपाल सिंह आदि ने आरोप लगाने वालों की निंदा की।
विधायक डॉ.किरोड़ी की पहल पर हुआ समाधान।