- Hindi News
- पासिंग पार्सल में अनुज तथा निबंध में विधिका प्रथम
पासिंग पार्सल में अनुज तथा निबंध में विधिका प्रथम
अग्रसेनमहोत्सव के तहत चल रही प्रतियोगिताओं के तहत पासिंग पार्सल, कैरम तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पासिंग पार्सल के जूनियर वर्ग में अनुज जैन प्रथम,सौरभ गोयल द्वितीय, मिडिल वर्ग में अंकेश गोयल प्रथम, शिल्पा जैन द्वितीय, कैरम प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अनुज प्रथम, प्रद्युमन द्वितीय मिडिल वर्ग में अंजली प्रथम,विदिका द्वितीय, सीनियर वर्ग में सुनीता अग्रवाल प्रथम, रश्मि गर्ग द्वितीय, पासिंग पार्सल महिला वर्ग में मीनाक्षी गोयल प्रथम, रश्मि गर्ग द्वितीय निबंध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में विधिका अग्रवाल प्रथम, आशमी गोयल द्वितीय, सीनियर वर्ग में वैशाली जिंदल प्रथम, पूर्वा गोयल द्वितीय स्थान पर रही।
सांस्कृतिकसंध्या में रंगारंग प्रस्तुति
दौसा| अग्रसेनजयंती महोत्सव के दौरान मंगलवार रात अग्रसेन सेवा सदन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। इसमें एकल समूह नृत्य, एकांकी, अभिनय कविता पाठ कर बालक बालिकाओं ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों महिला पुरुषों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।