पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगैर नंबर की चोरी की बाइक को पुलिस नाकाबंदी में पकड़ा

बगैर नंबर की चोरी की बाइक को पुलिस नाकाबंदी में पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ की गई नाकेबंदी के दौरान बगैर नंबर की चोरी की बाइक ले जाते रिंकू उर्फ रामोतार मीना थाना पीलोदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद नाकेबंदी कर चोर को दबोचा गया। इधर, न्यू कॉलोनी से द्वारका प्रसाद गुप्ता गणेश कॉलोनी से रामप्रसाद शर्मा की बाइक को चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हंै। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।

दुर्घटनामें दो घायल

दौसा| बाइपासस्थित पुलिस लाइन चौराहे पर रविवार शाम को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकरा गई। इससे मोटर साइकिल सवार दो जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि दुर्घटना में विनोद शर्मा निवासी अनंतपुरा टोडाभीम निरंजन लाल धाकड़ निवासी दहगांव बयाना घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।