अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें
दौसामें अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की जरुरत है। नगर परिषद की ओर से एक साल से अभियान नहीं चलाने के कारण अतिक्रमण बढता ही जा रहा है। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि स्थाई अतिक्रमण हटाना तो दूर थड़ी ठेले वाहनों का अतिक्रमण भी नहीं हटाया जा रहा है।
दौसा. नयाकटला में दुकानों के आगे लगे ठेले। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
दौसा. लालसोटरोड पर सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन। इन वाहनों ने करीब आधी सड़क पर कब्जा कर रखा है, जिससे यातायात में परेशानी होती है।
कार्यालय संवाददाता | दौसा
बाजारोंमें अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान रखने से यातायात बाधित रहता है, लेकिन पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं होने से लोग परेशान है।
अतिक्रमण के कारण त्योहार सीजन के समय बाजारों से निकलना मुश्किल हो जाता है। लालसोट रोड, पूनम सिनेमा के पास, लालसोट बस स्टैंड, गुप्तेश्वर दरवाजा, नया कटला, नई मंडी रोड, स्टेशन रोड, एसबीआई के पास, रोडवेज स्टैंड पर दुकानदारों ने सड़क पर सामान जमा रखा है। इससे यातायात ही नहीं लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की बैठकों में निर्देश देने के बावजूद नगर परिषद द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है। सड़कों पर ठेले थड़ियां लगाकर भी लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है।
वाहनोंका रहता है जमावड़ा
शहरमें नो पार्किंग जोन नहीं होने से सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा रहता है। लालसोट बस स्टैंड, डाक बंगले के समीप, पूनम सिनेमा, पीजी कॉलेज के पास, सैंथल मोड़ गुप्तेश्वर रोड के पास वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे सड़कों पर हादसों की आशंका बनी रहती है। वाहन चालक सड़कों पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं। इससे यातायात अवरुद्ध रहता है।
रेलवेस्टेशन पर आपाधापी
रेलवेस्टेशन पर मुख्य द्वार के बाहर दर्जनों ऑटो रिक्शा खड़े रहते हैं। ट्रेन आने के समय सवारियां भरने के चक्कर में ऑटो रिक्शा की भीड़ रहती है। हालात यह हो जाते हैं कि यात्रियों का गेट से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क संकरी होने के कारण वाहन भी यहीं से गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी एक्सीडेंट हो सकता है। दौसा से जयपुर के लिए जाने वाली जीपें मिनी बस रेलवे ओवरब्रिज पर खड़ी रहकर सवारियां भरती हैं। पुलिया संकरी होने स