- Hindi News
- हिंदी के बिना भारतीय संस्कृति काे समझना असंभव
हिंदी के बिना भारतीय संस्कृति काे समझना असंभव
योग विद्या के प्रचार-प्रसार का आह्वान
दौसा| भारतस्वाभिमान जिला एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में रविवार को बजरंग मैदान में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला प्रभारी शिवरतन नायला ने की। इस अवसर पर प्रांत प्रभारी अंशुल कुमार ने योग के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। युवा भारत स्वाभिमान मंडल प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि युवाओं को दुर्व्यसन त्यागकर योग को अपनाना चाहिए। सोशल मीडिया प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि समिति के पदाधिकारी सभी सदस्यों की गोठ भी हुई।
दौसा. रविवारको भारत स्वाभिमान योग समिति की बैठक में उपस्थित लोग।
कार्यालय संवाददाता | दौसा
शिवनारायणरावत स्मृति शब्द संस्थान की ओर से हिंदी सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी हुई।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए रवींद्र चौधरी ने कहा कि हिंदी के बिना भारत की संस्कृति को समझना असंभव है। संयोजक संजीव रावत ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। रामवीर सिंह साहिल ने कहा कि हिंदी हमारे देश की संपर्क भाषा के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। विष्णु शर्मा ने तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम हिंदी में पर जोर दिया। अमित राज ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है। संस्थान के सह सचिव अजय वीर सिंह ने कविता सुनाई। रवींद्र सिंह, पदम, शेरसिंह, दीपक शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। रवींद्र चौधरी नरेंद्र भाटी ने सरस्वती वंदना की। दशरथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाषाको रोजगारोन्मुखी बनाने पर जोर : इम्पल्सडिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई। निबंध प्रतियोगिता में पूजा मीणा, नवीन शर्मा सविता मीणा विजेता रही। भाषण प्रतियोगिता में सुमन मीणा, विष्णु कुमार मीणा आकाश , कविता प्रतियोगिता में आरती मीणा, कल्पना शर्मा, नवदीप मीणा विजेता रहे। मुख्य अतिथि डॉ. जगमोहन सिंह गुर्जर ने हिंदी भाषा को रोजगारोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। सचिव इंद्रजीत शर्मा ने हिंदी भाषा का महत्व बताया। अध्यक्षता प्राचार्य राकेश गौतम ने की। संचालन भवराज सैनी ने किया। गोपाल शर्मा, आलोक पांडे, भंवर सिंह, मनोज जैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
लालसोट|संस्कृतकॉलेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने हिन्दी के विकास का संकल्प लिया। रमेश चंद मिश्र, अरूण श्रीवास्तव, दामोदर टेलर, नवीन पांखला, हंस