दौसा. पर्यूषण पर्व के समापन पर आदिनाथ जैन मंदिर में शनिवार रात धार्मिक जैन हाऊजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि जैन धर्म पर आधारित इस प्रतियोगिता में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 200 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें तनिशा, अंश, मोना, अंतिमा, प्रभा,अनुज, टीना दृष्टि विजयी रहे।
इस अवसर पर लक्की ड्रा भी निकाला, जिसमें दिविजा जैन प्रियंका पांड्या विजयी रहीं। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन आलोक जैन ने किया। विजेताओं को मीना जैन मोदी की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में विशेष सहयोग के लिए रामबाबू जैन रानी जैन का माला पहनाकर, शाल स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भाद्रपद मास के सभी कार्यक्रमों के संचालन संयोजन के लिए त्रिशला महिला मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर जैन ने की।
रंगारंग प्रस्तुितयां
लालसोट| दिगंबरजैन युवा संघ के तत्वावधान में जैन नसियां के प्रांगण में पंचमी महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विषय विचार, एकल नृत्य के माध्यम से कला को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पंचमी महोत्सव का समापन हो गया।