- Hindi News
- आशाओं को जच्चा बच्चा की देखभाल का प्रशिक्षण
आशाओं को जच्चा-बच्चा की देखभाल का प्रशिक्षण
आशाओं को जच्चा-बच्चा की देखभाल का प्रशिक्षण
लालसोट|स्वास्थ्यविभाग की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में आशा सहयोगिनियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रशिक्षकों ने कहा कि आशाएं प्रसूताओं के जीवन में आशा का संचार करें। प्रसूता नवजात की देखभाल करें तथा परिजनों को उचित सलाह दें।
वार्डसभाओं में शौचालयों के निर्माण पर जोर
लालसोट|उपखंडके महारिया गांव में निर्मल भारत योजना के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया। संतोष शर्मा ने लोगों को प्रेरित कर शौचालयों के निर्माण कराने का आह्वान किया।
फ्लाॅवरएसोसिएशन के नानगराम संरक्षक
लालसोट|फ्लावरडेकोरेशन एसोसिएशन का रविवार गठन किया गया। इसमें संरक्षक नानगराम सैनी, अध्यक्ष रामजीलाल सैनी मंडावरा, उपाध्यक्ष रामस्वरूप सैनी, कोषाध्यक्ष राकेश सैनी, सचिव महेश सैनी को बनाया गया।
बाढ़पीड़ितों के लिए युवा मोर्चा ने एकत्र की राशि
सिकंदरा|जम्मू-कश्मीरमें आई बाढ़ से पीडि़तों की मदद के लिए भाजयुमो ने रविवार को कस्बे में राशि एकत्र की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाखनसिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, सुरेन्द्र सिंह, ताराचंद सैनी, राजेश कसाना, दिनेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए राशि एकत्र की। मंडल अध्यक्ष सैनी ने बताया कि यह राशि बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए भेजी जाएगी।
अल्पसंख्यकमोर्चा प्रकोष्ठ के हसन जिलाध्यक्ष
महवा|भारतीययुवा शक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष खेमराज पाटोली ने हसन मोहम्मद निवासी पाटोली को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर 10 दिन में कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
न्यूज़ इनबॉक्स
लालसोट. रविवारको प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती आशाएं।