स्वस्थ्य समाज का निर्माण करे आशाएं
स्वस्थ्य समाज का निर्माण करे आशाएं
लालसोट | स्वास्थ्यविभाग की ओर से चलाए जा रहे आशाओं के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को प्रशिक्षकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में आशाएं समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करें। स्वस्थ मां बच्चा होगा तभी समाज को स्वस्थ रखने की कल्पना को सही रूप में साकार किया जा सकेगा। इस अवसर पर जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर जांच करना, पर्याप्त देखभाल संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित कराने का काम करें। पौष्टिक आहार के लिए परिवार जनों को भी प्रेरित करने की सलाह दी।