- Hindi News
- दौसा | शहरमें आवारा पशुओं के झुंड आए दिन हादसों
दौसा | शहरमें आवारा पशुओं के झुंड आए दिन हादसों
दौसा | शहरमें आवारा पशुओं के झुंड आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इन दिनों नेशनल हाइवे शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार है। सड़कों पर ट्रैफिक के बीच आवारा पशु घूमते रहते हैं। इससे वाहन चालकों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। जयपुर-आगरा कोथून-मनोहरपुर हाइवे के अलावा शहर में लालसोट रोड, जयपुर रोड, आगरा रोड, गुप्तेश्वर रोड, नई मंडी रोड, मानगंज, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। नगर परिषद की ओर से आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई नहीं करने के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
सड़क पर गायों का जमावड़ा, चालकों की शामत