छात्रों ने किया श्रमदान
लालसोट |स्वच्छता जागरूकताअभियान के तहत माडा छात्रावास रालावास में विद्यार्थियों ने अभियान के तहत परिसर में सफाई कार्य के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मीना, छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल मीना ने स्वच्छता के बारें में जानकारी देकर उसका महत्व बताया।
अपहरणके आरोपी को जेल
दुब्बी | सिकंदरापुलिस ने रविवार को ग्राम रेटा की बालिका के अपहरण के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि ग्राम रेटा से बालिका का चार महीने पहले अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में बच्चू उर्फ कमलेश मीणा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
लूटका आरोपी रिमांड पर
दौसा | लूटके मामले में आरोपित को सदर थाना पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के रिमांड की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए दो दिन के रिमांड पर दे दिया। सदर थाना पुलिस ने शनिवार को पापड़दा निवासी रत्ती राम मीणा को गिरफ्तार किया था।