अवैध कॉलोनियों का नहीं होगा नियमन
दौसा | नगरपरिषद क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां काटकर प्लाट बेचे जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त मोहनचंद बंसल ने बताया कि सेक्टर रोड्स का कार्य प्रगति पर है। यदि कोई आवासीय योजना प्रस्तावित सेक्टर रोड में आती है, तो इस प्रकार की योजनाओं को नगर परिषद द्वारा अनुमोदित नहीं किया जाएगा, वहीं पट्टा भी जारी नहीं किया जाएगा।
दोघायल (लालसोट) : उपखंडके डिगो गांव में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडों में दो जन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि मानसिंह लड्डू सिंह सहित अन्य लोगों से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं तथा कानसिंह घायल हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।