बिजली चोरी करते 61 पकड़े
जयपुरडिस्कॉम की ओएंडएम टीमों की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान शनिवार को बिजली चोरी के 61 मामले पकड़े। इनमें कई सिंगल फेस मोटरों से खेतों में सिंचाई करते पाए गए।
एक्सईएन एन. आर. बैरवा ने बताया कि एईएन शहर डी.के. गर्ग, ग्रामीण एईएन एम.एस. सिद्धू, नांगल राजावतान जेईएन महावीर गुर्जर की टीमों ने डिविजन के अधीन लवाण, रजवास, देवरी, जगसहायपुरा, रामपुरा, बिहारीपुरा, धर्मपुरा, बड़ोली, सिंडोली, रामबास, तीतरवाड़ा, पीलवा, चक हबीबवाला आदि गांवों में जांच की। इस दौरान बिजली चोरी के 61 मामले पकड़े। इनमें सिंगल फेस मोटरों से खेतों में सिंचाई के 15-20 मामले शामिल हैं। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीमों ने 61 मामलों में करीब 9 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। एक्सईएन ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। इससे बिजली चोरों में डर व्याप्त होगा, जिससे बिजली चोरी रूक सकेगी।
चोरीके मामले में एक गिरफ्तार
लालसोट | रामगढ़पचवारा पुलिस ने राहुवास हनुमान मंदिर से गत दिनों हुई चोरी के मामले में प्यारे लाल उर्फ पायलट मीना रामसिंहपुरा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बी.एल.मीना ने बताया कि इस मामले में एक आदमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अमराबाद हत्याकांड प्रकरण में दोनों आरोपियों को अदालत ने पीसी रिमांड दिया है।
लवाणमें पॉलिथीन के खिलाफ जन जागरण
दौसा| लवाणतहसीलदार ब्रह्मानंद शर्मा के नेतृत्व में कस्बे में पॉलिथीन के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब छह किलो पॉलिथीन सरेंडर की गई। तहसीलदार ने लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस दौरान तहसीलदार ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों ने भी प्रशासन का सहयोग किया और आगे से बढ़कर पॉलिथीन सरेंडर की। इस दौरान तहसीलदार ने स्वच्छता पर भी जोर दिया तथा व्यापारियों से बाजार को स्वच्छ रखने की बात कही। इस पर व्यापारियों ने एक स्वर में हामी भरी।