पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने निकाली धिक्कार रैली

कांग्रेसियों ने निकाली धिक्कार रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने धिक्कार दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सोमनाथ चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के एक साल के शासन में गरीब, मजदूर किसानों का भारी शोषण हुआ है। किसान को खाद-बीज के लिए भी लाठियां खानी पड़ रही है। सरकार कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर रही है। प्रदेश महासचिव जी.आर. खटाणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस की विकास योजनाओं का श्रेय भाजपा लूट रही है। प्रदेश में किसानों को खेती करना मुश्किल कर दिया है। सरकार कांग्रेस की विकास योजनाएं बंद कर रही हैं। पूर्व मुख्य सचेतक हरिसिंह महवा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी खजाने को लुटाकर शोहरत हासिल कर रही है, जबकि गरीब आदमी की कोई सुनने वाला नहीं है। जिला प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों का संरक्षण कर रही है।

धरने को पूर्व विधायक भूधरमल वर्मा, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख कामेरी देवी, प्रदेश सचिव कमल मीणा, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश्वर शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, रामनाथ राजोरिया, रामजीलाल ओड़, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिप सदस्य साबो देवी मीणा, प्रधान शांति देवी, प्रेम देवी, किशन प्यारी, लालसोट पालिकाध्यक्ष दिनेश मिश्र, डी.सी. बैरवा, सेवादल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर ब्लाक अध्यक्ष महेश बादल, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, देहात अध्यक्ष मोहरपाल मीणा, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, एनएसयूआई अध्यक्ष विक्रम सिंह, रामसिंह बैसला, सी.पी. शर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन घनश्याम शर्मा ने किया। इस अवसर पर महामंत्री रामनिवास गांगड्या, नगर परिषद सभापति सुरेश गुप्ता, शेषावतार शर्मा, गजाधर शर्मा, कप्तान डोई आदि मौजूद थे।

गुर्जरों का आरक्षण रोका

पूर्वमुख्य सचेतक हरिसिंह महवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया था, लेकिन भाजपा ने वकील