पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूचड़खाने जा रही 28 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा

बूचड़खाने जा रही 28 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूचड़खाने जा रही 28 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा

दुब्बी|भोजपुरा केसमीप टोल के पास सिकंदरा पुलिस ने शनिवार रात 28 भैंसों से भरा एक ट्रक को पकड़कर भैंसों को मुक्त कराया। भोजपुरा टोल प्लाजा पर जांच के दौरान जयपुर की ओर से उत्तरप्रदेश बूचड़ खाने में ले जा रहे गुमानसिंह पुत्र मग्धुराम जाट निवासी नामखेड़ा नदबई ताहिर कुरैशी पुत्र भूरा कुरैशी निवासी महवा को गिरफ्तार किया तथा भैंसों को दुब्बी पुलिस चौकी पर लाकर मुक्त कराई।

भांडारेजमें बिजली का तार टूटा, करंट से महिला झुलसी

दौसा| ग्रामभांडारेज में रविवार सुबह बिजली लाइन का तार टूट गया। करंट लगने से एक महिला झुलस गई। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार रामप्यारी देवी बैरवा पैदल जा रही थी। इस दौरान बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से रामप्यारी देवी झुलस गई। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हाइवेपर अवैध कट पर भिड़ी बाइक, दो घायल

सिकराय| जयपुर-आगरानेशनल हाइवे पर जगह-जगह बने अवैध कट वाहन चालकों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। शनिवार देर शाम संवास के समीप बने अवैध कट से निकलने के दौरान दो बाइक भिड़ गई। दुर्घटना में दो जने घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब 6 बजे संवास के समीप बने अवैध कट से गुजरने के दौरान दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोहनसिंह राजपूत निवासी लीखली एक अन्य युवक घायल हो गया। इसी दौरान पाटोली से लौट रहे लालसोट पुलिस थाना प्रभारी ने घायलों को हाइवे से हटाकर मानपुर पुलिस को सूचना दी, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने 108 की सहायता से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलब है कि हाइवे पर बने अवैध कट वाहन चालकों के लिए मौत का सबब बने हुए हैं। कार्रवाई नहीं हो रही है।

अज्ञातवाहन की टक्कर से होटल कर्मचारी की मौत

मेहंदीपुरबालाजी | बालाजीमोड़ पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक होटल कर्मचारी की मौत हो गई। थाने के एसआई भोलीराम ने बताया कि मोड़ पर होटल के पास सड़क पार करते समय होटल कर्मचारी अशोक कुमार निवासी उड़ीसा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसे उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द क