पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजार मैट्रिक टन यूरिया और आएगा, बनेगा उड़न दस्ता

हजार मैट्रिक टन यूरिया और आएगा, बनेगा उड़न दस्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई।

बैठक में जिले में रही खाद की कमी को दूर करने के लिए कलेक्टर ने कृषि विभाग के आयुक्त कुलदीप रांका से दूरभाष पर बातचीत कर आपूर्ति में रही परेशानियों से अवगत कराया। आयुक्त ने एक हजार मैट्रिक टन खाद भेजने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कृषि विभाग के उप निदेशक राकेश कुमार अटल को कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लांइग स्क्वायड टीम का गठन करने एवं इसकी प्रतिदिन प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जीएसएस एवं निजी डीलरों को आबंटन, उठाव एवं वितरण व्यवस्था की प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजने को कहा। निजी डीलरों की सूची, खाद की आपूर्ति की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लालसोट में क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा राजफैड कंपनी को पूर्व में खाद का बकाया भुगतान नहीं करने के संबंध में जानकारी ली। डिप्टी सीएमएचओ बी.एल.मीणा को अस्पतालों का निरीक्षण करने, सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण करने, झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त मोहन चंद बंसल को प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा। पीडब्ल्यूडी के एसई को शहर में मुख्य सड़क पर चल रहे कार्य में रह रही कमियों को पूर्ण कराने एवं बाल संरक्षण हास्टल की कमियों को दूर करने निर्देश दिए। बिजली निगम के एसई को जिले में समय पर ट्रांसफार्मर की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।

कलेक्टरने सुनी लोगों की पीड़ा

दौसा | कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट के आईटी केंद्र में लोगों की पीड़ा सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परिवादी को जल्दी ही राहत का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का तुरंत निराकरण कर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। जनसुनवाई के दौरान 38 प्रकरण दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय, सुगम लोकायुक्त के बकाया प्रकरणों का तुरंत निराकरण कर रिपोर्ट भेजें। एडीएम कैलाशचंद शर्मा ने समस्याओं का निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन सुनवाई में ग्राम गांवड़ी में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने 200 बीघा चारागाह पर गेहूं सरसों की फसल कर रखी है। अतिक्रमण की शिकायत नायब तहसीलदार पटवारी को दी, लेकिन कोई कार्रव