- Hindi News
- 14 साल बाद शुरू हुआ सब्जी मंडी का निर्माण
14 साल बाद शुरू हुआ सब्जी मंडी का निर्माण
14साल बाद आखिरकार सब्जी मंडी के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया। 29 लाख रुपए की लागत से चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया। मौके पर नींव की भराई में निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण सामग्री काम में नहीं लिए जाने का मामला भी सामने आया है।
2005 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने सब्जी मंडी निर्माण के लिए 8 बीघा भूमि अधिग्रहित की थी। प्रशासन ने 2007 में अवार्ड जारी कर उक्त जमीन के लिए मुआवजे के 45 लाख रुपए भी संबंधित खातेदारों को दिए थे, मगर सत्ता बदलने के साथ ही सब्जी मंडी के स्थान चयन को लेकर राजनीति गर्मा गई और काम लंबित पड़ा रहा। राज बदलने के साथ ही परियोजना पर छाए संकट के बादल छंटे और काम प्रारंभ हो सका। मौके पर खोदी जा रही नींव का लेवल बराबर नहीं होने निर्माण में काम लिए जा रहे मसाले में बजरी ज्यादा सीमेंट कम होने का मामला सामने आया है। हालांकि काम कर रहे ठेकेदार ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बताए गए मार्ग निर्देश के अनुसार ही निर्माण सामग्री काम में ली जा रही है। अनियमितता के आरोप बेमानी है। सीमेंट की मात्रा कम होने से बूढ़े वाली जमीन पर बन रही चारदीवारी की मजबूती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के आसार है। मंडी प्रशासन को भी लोगों ने मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंडी सचिव बाबूलाल मीना ने बताया कि निर्माण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। मामले की जांच करा कर कार्रवारई की जाएगी। जेईएन लक्ष्मीकांत ने बताया कि नींव की भराई में काम लिए जाने वाला मसाला एक छह का लिया जा रहा है। काम में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
लालसोट. सब्जीमंडी की चारदीवारी का चलता निर्माण कार्य।