- Hindi News
- बिलौना कलां (लालसोट) | ग्रामपंचायत प्रशासन की ओर से लगाई
बिलौना कलां (लालसोट) | ग्रामपंचायत प्रशासन की ओर से लगाई
बिलौना कलां (लालसोट) | ग्रामपंचायत प्रशासन की ओर से लगाई गई सौर उर्जा की लाइटें खराब होने से गांव के गली मोहल्लों में रात को अंधेरा छाया रहता है। पूर्व सरपंच शंभूलाल मीना, लाल महंत, कल्याण महावर, मोहन कोली, सहित अनेक लोगों ने बताया कि सौर उर्जा के दस खंभे लगा कर बिजली लगाई गई थी, लेकिन लाइटें खराब होने से रात में गांव में अंधेरा छाया रहता है। ग्राम पंचायत बीडीओ को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सौर उर्जा की लाइटें खराब, गांव में अंधेरा