पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम सभाओं में पंचों ने जताई खराब हैंडपंपों पर नाराजगी

ग्राम सभाओं में पंचों ने जताई खराब हैंडपंपों पर नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा (ग्रामीण) | ग्रामपंचायतों में शनिवार को विशेष ग्राम सभाएं हुईं। ग्राम पंचायत भांडारेज में सरपंच दुर्गालाल सैनी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। सचिव सूरज प्रकाश तिवाड़ी ने सर्वे की रिपोर्ट ग्राम सभा में सुनाई। लोगों में दावे आपत्ति दर्ज कराने के लिए होड़ मच गई। वार्ड पंचों ने खराब हैंडपंपों को ठीक नहीं कराने पर नाराजगी जताई। सरपंच दुर्गालाल सैनी ने बताया 20 हैंडपंप महीनों से खराब हैं। 72 घंटे में 30 मिनट पानी सप्लाई हो रही है। ग्राम सभा में कस्बे के प्रत्येक परिवार की जातिगत आर्थिक आधार पर हुई गणना के बारे में पढ़कर सुनाया गया। ग्राम पंचायत गुमानपुरा की बैठक सरपंच नानगराम मीणा की अध्यक्षता में हुई सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने सर्वे सूची पढ़कर सुनाई, तो लोगों ने कर्मचारियों पर सर्वे में भेदभाव का आरोप लगाकर विरोध जताया। कालोता में सरपंच माना देवी गुर्जर, काली पहाड़ी में सरपंच शृंगांरी देवी मीणा , बाणे का बरखेड़ा में सरपंच बच्ची देवी बैरवा की अध्यक्षता में बैठक हुई खान भांकरी में सरपंच मूली देवी गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खराब हैड पंपों उप स्वास्थ्य केंद्र में पद भराने के प्रस्ताव लिए। ढिगारिया में सरपंच कमोद देवी बैरवा की अध्यक्षता में सभा हुई। ईश्वर लाल मीणा ने आनंदपुरा कोटा पट्टी में तीन वर्ष से पानी सप्लाई नहीं होने पर रोष जताया।

जूते-मौजेवितरित

सूरतपुरा (लालसोट)| उपखंडके सूरतपुरा गांव की राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में 323 विद्यार्थियों को जन सहयोग से जूते मौजे वितरित किए गए। इस अवसर पर हरिसिंह खोड़ा की तरफ से मौजे दिए गए वहीं स्कूल स्टॉफ आशा नामा, संपतराम सहित अन्य कार्मिकों की और से ग्रामीणों की मदद से जूते उपलब्ध कराए गए है। कार्यक्रम के दौरान कानजी नेता, हरिराम मांदड़, गिर्राज गुप्ता, रामधन, सीताराम सहित अनेक लाेग मौजूद थे।

दौसा (ग्रामीण). ग्रामसभा में उपस्थित जनप्रतिनिधि ग्रामीण।