- Hindi News
- सरकार की घोषणा पर विद्यार्थी मित्रों ने जताई खुशी, मिठाई बांटी
सरकार की घोषणा पर विद्यार्थी मित्रों ने जताई खुशी, मिठाई बांटी
राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष निशांत शर्मा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई।
बैठक में विद्यार्थी मित्रों ने मुख्यमंत्री द्वारा 13 दिसंबर को भाजपा सरकार की एक साल पूरे होने के समारोह में 24 हजार 163 विद्यार्थी मित्रों को स्कूल सहायक के रूप में समायोजन करने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघर्ष और विश्वास की जीत हुई है। आगे भी की लड़ाई जारी रहेगी। जिला संयोजक सुरेंद्र जांगिड़ ने कहा कि संघर्ष में सभी संगठनों का सहयोग रहा। विद्यार्थी मित्रों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। जिला महामंत्री पवन सैनी ने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसको पूरा किया है। सरकार ने रोजगार देकर 24 हजार 163 परिवारों को संबल प्रदान किया है। उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा,प्रवक्ता जीतेंद्र सैनी, नरेंद्र सैनी, रमेश सैनी, हुकुम सिंह, रामसिंह गुर्जर, सुरेश शास्त्री, राजेश तिवाड़ी, गजानंद मीणा, त्रिलोक, नवल महेश्वरा, अशोक भोजवाड़ा, नीरज शर्मा, मुकेश, रामकेश मीणा, रामजीलाल मौर्य, सुरेश गढ़ी, प्रकाश शर्मा, प्रभुदयाल मीणा, अमरसिंह, रमेश जायसवाल, रोहित शर्मा, अनिता तिवाड़ी, अजय बैपलावत, दयाराम, दिनेश मीणा, भोलाराम शर्मा, मुकेश नांदरी, किशन सहाय ने खुशी जताई।
लालसोट|मुख्यमंत्रीवसुंधराराजे द्वारा विद्यार्थी मित्रों को अलग से कैडर बना कर विद्यालय सहायक बनाने की घोषणा करने पर खुशी जताई है। गांव गांव में काम रहे विद्यार्थी मित्रों ने खुशी का इजहार कर मिठाई बांटी आतिशबाजी की। विद्यार्थी मित्र संघ के जिला संरक्षक मुकेश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से विद्यार्थी मित्रों के हजारों परिवारों में आशा का संचार हुआ है।
दौसा. नेहरूपार्क में मिठाई बांटकर खुशी मनाते विद्यार्थी मित्र।