पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमिगत जल निकासी ही बाढ़ से बचाव का विकल्प

भूमिगत जल निकासी ही बाढ़ से बचाव का विकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट| अगस्तमाह में आई बाढ़ के बाद पानी निकासी के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने राज्य सरकार को भूमिगत जल निकासी के लिए 27 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भेजे हैं। हाइवे की सड़कों को ऊंचा होने तथा कस्बे की सड़कों की उंचाई बढ़ने से पानी निकास के रास्तों को संकरा होके कारण पानी निकासी की व्यवस्था चरमरा गई है।

अगस्त महीने में हुई मूसलाधार बरसात के दौरान कस्बे में बाढ़ के हालात बन गए थे करोड़ों का नुकसान हो जाने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए सात जोन में पानी निकासी की व्यवस्था को ठीक किए जाने की योजना सरकार को भेज कर 27 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की मांग की है। इस संबंध में जेईएन सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि हाइवे प्रशासन ने पुरानी पुलियाओं पर ही सड़क का निर्माण कर दिया। पुलिया सड़क के निर्माण में उन्होंने कस्बे की पानी निकासी की व्यवस्था को ध्यान में नहीं रखा। इस वक्त पानी निकासी की व्यवस्था चरमराई हुई है। इसका एकमात्र विकल्प भूमिगत जल निकासी ही है। इसके लिए सरकार को 27 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है जिसे सात जोन में बांट कर कराया जाएगा। सरकार से राशि मंजूर होने पर ही काम शुरू हो पाना संभव है।

लालसोट. बाढ़से टूटी सड़क के खस्ताहाल