पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का टोटा हाइवे किया जाम

शिक्षकों का टोटा हाइवे किया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. डूंगरपुर(लालसोट). डूंगरपुर गांव में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी से आक्रोशित विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही हाइवे 11 पर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित रहा।
मामले की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा पुलिस तथा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहा। आंदोलनकारी छात्र-छात्राएं मौके पर कलेक्टर को बुलवाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर एसडीएम के.सी. शर्मा पहुंचे तथा समझाइश कर जल्द से जल्द शिक्षकों को लगाने का भरोसा दिया तब जाकर जाम को खोला जा सका।

सरपंच दीनदयाल मीना ने बताया कि सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए स्कूल तो सीनियर स्तर तक क्रमोन्नत कर दी मगर शिक्षकों का आज तक टोटा बना हुआ है। प्रधानाचार्य से लेकर हिन्दी साहित्य, भूगोल, इतिहास, गणित विज्ञान विषय के अध्यापकों का टोटा है।
प्राइमरी सेटअप के शिक्षकों के भरोसे स्कूल संचालित हो रहा है, जिससे बालकों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। बच्चों ने कहा कि कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व में व्यवस्थार्थ दो अध्यापक लगाए गए थे। उन्हें भी समानीकरण के नाम पर हटा दिए गए। पूर्व में तहसीलदार द्वारा भी दस दिन में शिक्षक लगाने की बात कही गई थी मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मजबूर होकर आक्रोशित छात्र छात्राएं आंदोलन पर उतर गए।

कॉलेज छात्राओं को देना होगा एंटी रैगिंग शपथ पत्र

दौसा| कॉलेज छात्राओं के लिए अब एंटी रैगिंग का शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज की सभी छात्राओं को यह शपथ पत्र देने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य डॉ.शंकर लाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक छात्रा को एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग शपथ पत्र ऑन लाइन भरना अनिवार्य है। इसके लिए निर्धारित वेबसाइट पर शपथ पत्र भरकर उसकी एक कॉपी कॉलेज में जमा करानी होगी।

शिविर: महिला कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा ने की। मुख्य वक्ता प्रदीप नागर एवं डॉ. वी.के. गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं को गरीब, निर्धन बालक-बालिकाओं की मदद करने का प्रण लेने को प्रेरित किया।