भामाशाह शिविर में हंगामा
भामाशाह शिविर में हंगामा
लालसोट|भामाशाहयोजना के तहत बिलौना कलां, पालुंदा तथा लालसोट मुख्यालय पर तकिया बगीची में भामाशाह शिविरों का आयोजन किया गया। पालुंदा शिविर में अंतिम दिन होने के कारण भारी भीड़ बनी रही। मात्र एक पुलिस कर्मी के मौजूद रहने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई तथा मशीन के अचानक हैंग होने काम धीमी रफ्तार से निकलने से लोगों ने हंगामा कर दिया जिसके कारण शिविर को बंद करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल बुलाया गया।