बंदर के हमले में छात्रा घायल
दौसा | ग्रामछारेड़ा में मंगलवार दोपहर निजी स्कूल में बंदर ने हमला कर छात्रा को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार सीमा पुत्री मीठालाल मीणा (12) दोपहर में स्कूल में खाना खा रही थी। इस दौरान अचानक बंदर ने हमला कर दिया। इससे वह गिर गई। उसके सिर में चोट आई। स्कूल के अध्यापक परिजनों ने बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया।
आरोपियोंकी गिफ्तारी के लिए दबिश (लालसोट) : अमराबादहत्याकांड के मामले में रामगढ़ पचवारा पुलिस ने आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। थानाधिकारी बी.एल.मीना ने बताया कि मुखबीरों की सूचना पर कई जगह दबिश दी जा रही है।