दौसा (ग्रामीण). लालसोट| राष्ट्रीय संत मोरारी बापू का लालसोट आगमन पर रामकृष्ण सत्संग भवन में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में बापू ने कहा कि मनुष्य का जीवन यज्ञ के समान है सत कर्म परमार्थ कार्य ही यज्ञ की आहुतियां है। इससे मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है।
इस अवसर पर 20 मई से विष्णु महायज्ञ किए जाने का निर्णय लिया गया तथा यज्ञ समिति का गठन किया। इसमें भामाशाह पुरषोतम जोशी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
वहीं शंभुलाल पुरोहित संरक्षक, बाबूलाल हाड़ा, कैलाश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। बैठक में विष्णु प्रसाद उपाध्याय, देवकीनंदन भिवांल, रामगोपाल आसीका, रामचरण बोहरा, सहित कई लोग मौजूद थे।