जरूरतमंद छात्रों को जर्सियां बांटी
जरूरतमंद छात्रों को जर्सियां बांटी
चांदराना|राउमाविनांगल बैरसी में सहकारी समिति अध्यक्ष रामस्वरूप सैन ने मंगलवार को जरूरतमंद छात्रों को जर्सियां वितरित की। गोवर्धन चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मानदाता मीणा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुनीत कार्य है। समाजसेवियों को ऐसे कार्य में हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य बृजमोहन गुप्ता ने आभार जताया। कैलाशचंद शर्मा नांगल गोविंद, मोतीलाल शर्मा खान भांकरी, अशोक सैन, कैलाशचंद शर्मा, पीयूष शर्मा, अक्षय सिंह, शंकरलाल मीणा, लक्ष्मीनारायण भार्गव आदि की मौजूदगी में ट्रस्ट चेयरमैन रामस्वरूप सैन ने जर्सियां वितरित की।
स्वच्छभारत निबंध प्रतियोगिता (लालसोट): भट्टकॉॅलोनी स्कूल पर स्वच्छ भारत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता संयोजक विनोद शास्त्री ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के बालकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बालकों को पुरस्कार से सम्मानित किया।
चांदराना. बालकोंको जर्सियां वितरित करते समाज सेवी।