पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालसोट में बाबूलाल वर्मा नए तहसीलदार

लालसोट में बाबूलाल वर्मा नए तहसीलदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट में बाबूलाल वर्मा नए तहसीलदार

जयपुर| राज्यसरकार ने नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया है। इसके तहत नादौती के नायब तहसीलदार बाबूलाल वर्मा को लालसोट में तहसीलदार पद पर लगाया गया है। सिकंदरा के नायब तहसीलदार धर्मचंद सैनी को पदोन्नत कर जयपुर जिले की फागी तहसील में तहसीलदार लगाया गया है।

मतदातासूची में नाम जुड़वाने में धांधली

सिकंदरा| मरियाड़ाके पूर्व सरपंच पृथ्वीराज सिंह मरियाड़ा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पूर्व सरपंच मरियाड़ा ने बताया कि पंचायत में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कार्य चल रहा है। इसमें एक ही व्यक्ति कई लोगों के दस्तावेज एकत्र कर जमा करवा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिए जा रहे उम्र के दस्तावेजों में भी कांट-छांट की गई है। ऐसे में नाम जुड़वाने से पहले दस्तावेजों की जांच की जाए।

पत्थरके पाउडर से खेत हुए बंजर

सैंथल| ग्रामबापी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे पत्थर के पाउडर के ढेर लगे हुए हैं। इससे खेत बंजर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बापी फैक्ट्री में पिस रहे पत्थरों का पाउडर नेशनल हाइवे के समीप डालने से हवा के साथ उड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पाउडर उड़ने से बीमारी की आशंका हो रही है। फैक्ट्रियों से पत्थरों का पाउडर सड़क किनारे डाल रखा है। इस मार्ग पर दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। ग्रामीणों ने पाउडर को हटाने की मांग कलेक्टर से की है। उन्होंने बताया कि पत्थर का पाउडर खेतों को बंजर बना रहा है।

सीसीरोड निर्माण की जांच के आदेश

दौसा| ग्रामइटारड़ा में चल रहे सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को की। कलेक्टर ने बीडीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीसी रोड में ठेकेदार द्वारा बनास बजरी की जगह नदी की रेत जीरो साइज की रोड़ी उपयोग में ली जा रही है। सीमेंट की मात्रा भी कम लगाई जा रही है।

अग्निपीड़ितोंको 11 हजार की सहायता

चांदराना| ग्रामजीरोता खुर्द में आग से पीड़ित परिवार को सरपंच बीना बैरवा ने 11 हजार रुपए की सहायता दी है। डी.सी.बैरवा ने बताया कि पीड़ित कजोड़ सैनी को राशि दी गई। इस दौरान उपसरपंच रामजीलाल, रामधन, जंसीराम, रामराय, जगदीश, सुआलाल, बाबूलाल