पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रूप से हरे पेड़ काटकर ले जाते तीन ट्रैक्टर पकड़े

अवैध रूप से हरे पेड़ काटकर ले जाते तीन ट्रैक्टर पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध रूप से हरे पेड़ काटकर ले जाते तीन ट्रैक्टर पकड़े

कोलवा| पुलिसने सोमवार रात खूटला समेल गांव में अवैध रूप से पेड़ काटकर ले जाते हुए तीन ट्रेक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि रात को गश्त के दौरान खूटला समेल गांव बाणगंगा नदी में से ट्रेक्टरों में अवैध रुप से पेड काटकर जे जाते हुए पकडा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में रघुवीर गुर्जर, राधाकिशन गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, गोकुल गुर्जर,नाथू गुर्जर, जगदीश गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर राजेश गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चाकूलेकर घूमते पकड़ा (दौसा):अमरनाथकाॅलोनी में सोमवार रात चाकू लेकर घूम रहे एक जने को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि सागर अरोड़ा चाकू लेकर घूम रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

तलावगांवसंस्कृत कॉलेज के ताले टूटे (लालसोट) : तलावगांवसंस्कृत कॉलेज में सोमवार रात चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ कर कंप्यूटर का यूपीएस तथा की बोर्ड माउस चुरा कर ले गए। सुबह स्कूल जाने पर मामले की जानकारी मिल सकी। संस्था प्रधान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।