पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के जन्म िदन पर भाजपाई बाढ़ पीिड़तों के िलए जमा करेंगे चंदा

मोदी के जन्म िदन पर भाजपाई बाढ़ पीिड़तों के िलए जमा करेंगे चंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महवा| जिलाअध्यक्ष घनश्याम शर्मा बालाहेडी ने बताया प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बुधवार को जिले सहित सभी मंडलों पर बाढ पीडितों की सहायता के लिए राशि एकत्र करने के लिए कार्यक्रम होंगे उन्होंने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर शहर कस्बों से सहायता राशि एकत्र कर प्रदेश कार्यालय भेजेंगे। इसी प्रकार बुधवार को रामबाबू की बगीची में भारतीय जनता पार्टी मण्डल महवा के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। महामंत्री रामचरण गुप्ता ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाढ पीडितों को सहायतार्थ सहायता राशि एकत्र की जाएगी।

मेहंदीपुरबालाजी| प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को कश्मीर बाढ पीडितों के लिए धन संग्रह करेंगे। जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेडी ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों अध्यक्ष संयोजकों को बाढ पीडितों की मदद के लिए राशि जुटाने को कहा है, साथ ही लोगों को अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की है। इसी प्रकार भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश बासड़ा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सिकंदरा में कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए धन संग्रहण करेंगे।

भाजयुमोकी बैठकें (लालसोट) : भाजयुमोनगर तथा देहात मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक अलग-अलग स्थान पर हुई। बैठक में जम्मू कश्मीर में बाढ आपदा प्रभावित लोगों की मदद को हाथ आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बाढ़ में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए राशि एकत्र की। नेहरू गार्डन में हुई बैठक में भाजयुमो नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा, देहात अध्यक्ष रामस्वरूप मीना, देहात मंडल अध्यक्ष रामजीलाल डोई, मोहन लाल पटया, मोहन लाल पुरोहित, रामखिलाड़ी मीना, मदन हट्टीका, लक्ष्मीनारायण लखेरा आदि मौजूद थे। इसी तरह बड़ाया धर्मशाला में हुई बैठक में नगर भाजपा अध्यक्ष शंभूदयाल पुरोहित, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चौधरी, बाबूलाल तिवारी, सत्यनारायण बोहरा आदि मौजूद थे।