दौसा| कलेक्टर मुक्तानंदअग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में चिकित्सक सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए लेबर रूम का सुदृढ़ीकरण करना अनिवार्य है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा सेवा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा से जुडे़ सभी प्रभारी लेबर रूम में साफ-सफाई, उपकरण, पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधायुक्त बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संस्था प्रभारियों को अन्य विभागों में प्रतिनियुक्त पर कार्यरत सूचना सहायकों को मूल विभाग में तत्काल भेजने के निर्देश दिए।
सड़क मरम्मत के निर्देश
दौसा | कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मंगलवार को आवश्यक सेवाओं की बैठक में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर परिषद आयुक्त को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को गुढ़ा कटला एवं लालसोट बाइपास सड़क की मरम्मत कराने, सड़कों के पेचवर्क 1 अक्टूबर से शुरू करने एवं वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में पेयजल आपूर्ति रही बाधा को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।