- Hindi News
- एफआर नामंजूर, पूर्व सरपंच के खिलाफ फिर होगी जांच
एफआर नामंजूर, पूर्व सरपंच के खिलाफ फिर होगी जांच
मेहंदीपुरबालाजी थाना क्षेत्र के उदयपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच के खिलाफ दर्ज दलित महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच में निर्दोष मानते हुए पेश की गई एफआर को न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील गोयल ने नामंजूर कर एसपी को फिर से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
उदयपुरा निवासी दलित महिला ने न्यायालय में 29 जून 2013 को इस्तगासा पेश कर पूर्व उपसरपंच रघुवीर सिंह के खिलाफ 19 जून की शाम खेत में काम के दौरान छेड़छाड़, जाति सूचक शब्दों अपमानित करने सहित अन्य आरोप लगाए थे। इस मामले की पुलिस स्तर पर कई बार उच्चस्तरीय जांच हुई। बाद में मामला जांच के लिए सीआईडी के पास चला गया। सीआईडी ने जांच में पूर्व उप सरपंच को निर्दोष मानते हुए प्रकरण में एफआर लगाकर पत्रावली मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को भेज दी। इसके उपरांत बालाजी पुलिस ने अदालत में एफआर पेश कर दी। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट गोयल ने पुलिस की ओर से इस मामले में पेश की गई एफआर को नामंजूर करते हुए एसपी को फिर से जांच के आदेश दिए हैं।
आशासहयोगिनियों को प्रशिक्षण
लालसोट|स्वास्थ्यविभाग की ओर से चलाए जा रहे आशाओं के प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को प्रशिक्षकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में आशाओं का प्रमुख योगदान है। स्वस्थ मां बच्चा होगा तभी समाज को स्वस्थ रखने की कल्पना को सही रूप में साकार किया जा सकेगा। इस अवसर पर जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर जांच करना, पर्याप्त देखभाल संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित कराने का काम करें। उन्होंने कहा कि खून की कमी को दूर करने के लिए पोष्टिक आहार के लिए परिवार जनों को भी प्रेरित करें।