खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 5 दिन कम
संस्कृतशिक्षा के अंतर्गत संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के 5 दिन कम हो गए हैं। पहले प्रतियोगिता 13 अक्टूबर से शुरू होनी थी, जो अब 8 अक्टूबर से होगी। प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मोडू (सीकर) में होगी। पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 5 दिवसीय होगी, जो 8 को शुरू होगी तथा 12 अक्टूबर को संपन्न होगी। प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक, प्रवेशिका वरिष्ठ उपाध्याय छात्रा वर्ग में होगी।
बिजलीसंकट से जूझ रहे किसानों की समस्याओं के निराकरण का संकल्प
लालसोट|भारतीयकिसान संघ की उपशाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को सरकार की घोषणा के अनुरूप आठ घंटे बिजली नहीं मिलने पर रोष जताते हुए किसान नेता डाक्टर धनपाल मीना ने कहा कि किसानों को दो से तीन घंटा ही बिजली मिल रही है वो भी बार-बार की ट्रिपिंग के साथ जिसके कारण किसानों की फसल सूख रही है।
किसान नेता ने कहा कि किसानों को लोन देने में भी बैंकों में शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। अनेक बैंकों में दस प्रतिशत की दलाली देने के बाद ही किसानों को लोन मिल पाता है। वहीं सरकारी लैब के अभाव में किसानों का दुकानदारों द्वारा मनमानी रिपोर्ट के आधार पर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते समस्याओं का निराकरण करें। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
प्लेटफार्म-2पर पार्किंग शुरू करने के लिए ठेकेदार की तलाश
दौसा|प्लेटफार्मनंबर-2 की तरफ पार्किंग शुरू करने के लिए रेलवे को ठेकेदार की तलाश है। रेलवे को पहले प्रयास में ठेकेदार नहीं मिला। पार्किंग चालू करने के लिए रेलवे ने निविदा निकाली थी, लेकिन किसी ने आवेदन नहीं किया। जल्द ही दुबारा निविदा निकाली जाएगी। प्लेटफार्म-2 की तरफ पार्किंग शुरू होने से शहर की 20-22 कालोनी के लोगों को सुविधा मिलेगी, जो यात्रा के दौरान अपने वाहन रेलवे पार्किंग में खड़ा कर सकेंगे।
प्लेटफार्म-2 की तरफ पार्किंग चालू करने के लिए रेलवे की पूरी तैयार है। रेलवे ने जगह पहले ही चिन्हित कर ली थी तथा निविदा भी निकाली। इसके बावजूद किसी ने आवेदन नहीं किया। जल्द ही दूसरी बार निविदा निकाली जाएगी। इससे पार्किंग चालू की जा सके। विदित रहे कि रेलवे स्टेशन परिसर के फ्रंट मे