कालाबाजारी का 14 क्विं. गेहूं पकड़ा
रामगढ़पचवारा थाना इलाके के ग्राम कुंतलवास में सोमवार को एक मकान से 14 क्विंटल 13 किलाे राशन का गेहूं पकड़ा है। यह गेहूं कालाबाजारी के लिए ले जाया गया था। पुलिस ने एक जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज गेहूं जब्त कर लिया।
लालसोट डीएसपी दिनेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुंतलवास में राशन के गेहूं से भरी गाड़ी खाली होने की सूचना मिली। इस पर नांगल राजावतान थानाधिकारी मुरारीलाल मीणा के साथ गिरिराज मीणा के मकान पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी गिरिराज मीणा भाग गया। मकान में एक कमरे में 1413.750 किलो गेहूं खुला मिला। गेहूं को 39 खाली कट्टों से ढंक रखा था। पुलिस ने गेहूं को जब्त कर लिया।