भक्ति संध्या में भजन सुनकर झूमे लोग
लालसोट| उपखंडमुख्यालय पर महाकाली मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित भक्ति संध्या में गायिका सरोज त्रिपाठी, सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत पेश किए जिस पर लोग भाव विभोर होकर नाच उठे। इस अवसर पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। महाप्रसादी के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
भगवानके नाम से मोक्ष
लालसोट| बालसंत अच्युतानन्द बापू ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए कोई उम्र नहीं होती है। इंसान जब चाहे जहां चाहे भगवान के नाम का स्मरण कर सकता है। कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण करने से ही मनुष्य के पापों का शमन हो जाता है। संत अच्युतानन्द बापू ने उपखंड मुख्यालय पर चल रही श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में दौरान प्रवचन देते हुए यह बात की। उन्होंने इस अवसर पर बामन अवतार, रामकथा कृष्ण जन्म, के प्रसंग पर भी प्रकाश डाला।
लालसोट. कस्बेके महाकाली के मंिदर में भक्ति संध्या में भजन सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़