पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेंद्र लोकेश टॉपर

महेंद्र लोकेश टॉपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राउमावि आलूदा में हुई निर्मल भारत निबंध प्रतियोगिता

कार्यालयसंवाददाता | दौसा

निर्मलभारत ग्राम स्तरीय निबंध प्रतियोगिता सोमवार को आलूदा में राउमावि में हुई। इसमें सरकारी के साथ प्राइवेट के भी कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य श्रीफल मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता कक्षा 1 से 5 कक्षा 6 से 8 दोनों वर्गों में कराई गई। इसमें कक्षा 1 से 5 में राप्रावि घुणावत ढाणी का महेंद्र सैनी पहले, राप्रावि भाड़ौती नागौरी का राहुल मीणा दूसरे राप्रावि ककरोड़ा ढाणी का शंकर लाल मीणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 में सरस्वती माध्यमिक विद्यालय का लोकेश कुमार मीणा फ़र्स्ट, राउप्रावि ढाणी बैरवा की पूजा कुमारी बैरवा सेकंड तथा सरस्वती मावि की किरण कुमारी मीणा थर्ड रही। प्रतियोगिता के दौरान एबीईईओ शंभूदयाल शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीफल मीणा, नोडल प्रभारी गणपत लाल शर्मा मौजूद रहे।

विजेताओंका सम्मान

दौसा (ग्रामीण ) | स्वच्छभारत सप्ताह के तहत सोमवार को राउप्रावि मालावास में प्रतियोगिता हुई। इसमें 6 स्कूलों के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। संयोजक मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बैरवा ढाणी के शौकीन बैरवा प्रथम, सुनीता गुर्जर द्वितीय, उच्च प्राथमिक स्तर पर खुशी गुप्ता प्रथम, नवीन कुमार गुर्जर द्वितीय, माध्यमिक स्तर पर रितेश शर्मा प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय रहे। सीनियर माध्यमिक अशोक शर्मा विद्यालय मे आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कमल शर्मा द्वितीय पर राधा कुमारी जैमन, तृतीय पिंकी खंडेलवाल रही। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, शिवदत्त जैमन, हंसराज बैरवा, सुमन शर्मा, मीरादेवी, मुरलीधर शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, जितेन्द्र सोनी, जयसिंह गुर्जर सुरज्ञान गुर्जर थे। समापन पर विजेताओं सम्मानित किया।

योगशिविर शुरू

लालसोट | खंडेलवालधर्मशाला में सोमवार से खंडेलवाल युवा संघ के तत्वावधान में योगाचार्य सत्यदेव चतुर्वेदी के सानिन्ध्य में योग शिविर शुरू किया गया। इसमें महिलाओं-पुरुषों ने उत्साह से भाग लिया। योग शिविर में लोगों को योग से रोग बचाने की जानकारी दी गई साथ निरोगी रहने के नुस्खे बताए गए।

दौसा ग्रामीण. स्वच्छभारत सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगित में शामिल विद्यार्थी।