- Hindi News
- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किए बालाजी के दर्शन
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किए बालाजी के दर्शन
मेंहदीपुर बालाजी| उत्तराखंडसरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सचिव एम के माथुर ने स्वास्थ्य मंत्री नेगी को प्रसादी भेंट की।
नवनिर्वाचितप्रधान रामकली का महिला सशक्तीकरण शिक्षा पर जोर
लालसोट|नवनिर्वाचित प्रधान रामकली देवी मीना ने कहा है कि गांवों ढाणियों तक विकास को पहुंचाने के अलावा महिलाओं को सशक्त करने के सोनिया गांधी के सपने को साकार करेंगी। नव निर्वाचित प्रधान ने अपने पहली पत्रकार वार्ता में कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी सही मायने में परिवार का विकास होगा। वे स्वयं पढ़ी लिखी है बीए बीएड है उनका प्रयास रहेगा कि वे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करें। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गांव ढाणियों तक सड़कों का जाल फैले विकास घर घर तक पहुंचे इसके लिए पंचायत कोरम के सदस्यों के साथ मिल कर काम करेंगी।