चांदराना। गायत्री परिवार की ओर से बरखेड़ा में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने विश्व शांति की कामना करते हुए आहुति समर्पित की। रमेश लाटा ने बताया कि यज्ञ और गायत्री ही हमारी संस्कृति का मूल आधार है। पं. शिवचरण शर्मा, रोशन शर्मा ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किए।
जगदीश गौड़, रूपसिंह, रामसिंह, जीतेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, धारासिंह, गोपाल सिंह, जगदीश नारायण, सुभाष शर्मा, रूपनारायण मामोडिया, वैद्य मोहनलाल शर्मा, कमल पटेल, रमाकांत शर्मा, रामेश्वर शर्मा आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
टोरड़ा में भागवत कथा
लालसोट| उपखंड केटोरड़ा गांव में चल रही भागवत कथा महोत्सव में प्रवचन देते हुए बालकृष्ण महाराज ने कहा कि निष्काम भक्ति से ही मोक्ष संभव है लोग भागवत में बताए रास्तों पर चल कर प्रभू की काम क्रोध लोभ मोह से परे रहकर उपासना करें। इस अवसर पर शिव विवाह प्रसंग पर भी प्रवचन दिए। कार्यक्रम में महिलाएं भाव विभोर हो कर नाच उठी।
ब्रह्मज्ञान सर्वोत्तम ज्ञान
दौसा| निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को सत्संग हुआ। सत्संग में संत नेतराम ने कहा कि सर्वोत्तम ज्ञान ब्रह्मज्ञान है।
उन्होंने कहा कि दुनिया को बनाने वाला एक भगवान है, जिसको सभी धर्माचार्यों ने अलग-अलग नाम से संबोधन किया है। भगवान सर्वोपरी है। इंसान को प्रेम से रहना चाहिए। सत्संग में मीनाक्षी, मनीषा, कोमल ने भजन सुनाए। किरण, सुशीला, अनूप, हरिनारायण, गिरिराज, जगदीश ने विचार व्यक्त किए। संचालन कांता विजय ने किया।
गुरुदीक्षा मंत्र का जाप 17 को
दौसा| संत बालमुरारी बापू सत्संग मंडल के तत्वावधान में महाशिव रात्रि पर 17 फरवरी को सुबह 7 बजे बजरंग मैदान के सामुदायिक भवन में गुरु दीक्षा मंत्र एवं शिव मंत्र का जाप होगा।